Madras Centre

Overview

सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला का मद्रास केंद्र (NML-MC), सीएसआईआर-एनएमएल का एक विस्तार केंद्र है, जिसने वर्षों से खनिज परिष्करण, सूक्ष्म-संरचनात्मक अभिलक्षणन तथा विभिन्न औद्योगिक अवयवों के विफलता विश्लेषण के क्षेत्रों में अनेक अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएँ संचालित की हैं। केंद्र ने लौह एवं अलौह खनिजों तथा औद्योगिक खनिजों, जैसे चूना पत्थर (Limestone), फेल्डस्पार (Feldspar), बैराइट्स (Barites) आदि के परिष्करण हेतु विभिन्न प्रक्रिया-प्रवाह पत्रक (Flow Sheets) विकसित किए हैं। हाल के वर्षों में केंद्र ने भारतीय खनिज उद्योग के लिए कॉलम फ्लोटेशन प्रौद्योगिकी (Column Flotation Technology) के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सिलिमेनाइट तथा बैराइट्स के परिष्करण हेतु वाणिज्यिक फ्लोटेशन कॉलम स्थापित किए गए हैं।

वर्षों के अनुभव के आधार पर केंद्र ने सामग्री अभिलक्षणन (Material Characterisation) तथा धातुकर्मीय विफलता जाँच (Metallurgical Failure Investigation) के लिए अत्याधुनिक सुविधाएँ एवं विशेषज्ञता विकसित की है, जो विद्युत एवं ऑटोमोबाइल जैसे विभिन्न अभियांत्रिकी उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करती हैं।

केंद्र खनिज एवं खदान अपशिष्टों से मूल्यवर्धित उत्पाद विकसित करने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्यरत है तथा टाइल्स, पेवर ब्लॉक्स एवं प्राकृतिक निर्माण पत्थरों के अभिलक्षणन संबंधी सेवाएँ भी प्रदान करता है।

Areas of Research

विवरण शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा।

Scientists

Contents will be available soon...!

Technical/Support Staffs

Contents will be available soon...!

Contact

डॉ. एम. आनंद राव
प्रभारी, मद्रास केंद्र
anandm.cmc@csir.res.in
+91-9445070494